BREAKING

सीतामढ़ी; चार वार्डों में बनेगा सामुदायिक भवन

नगर पंचायत बेलसंड के चार वार्डों में एक-एक आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। कुल लागत एक करोड़ रुपए होगी, जो गरीब परिवारों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराएगी। इस परियोजना से सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निर्माण का…

सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड के चार वार्डों में एक-एक आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसकी कुल लागत एक करोड़ रुपए होगी। यह परियोजना खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपने शादी विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आराम से आयोजित कर सकें। नगर पंचायत बेलसंड को मॉडल टाउन बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक भवनों में पानी, बिजली, शौचालय सहित सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा। इससे पहले गरीब परिवार अक्सर वैवाहिक आयोजनों के लिए उचित स्थल न मिलने की समस्या का सामना करते थे।

लेकिन अब उन्हें बेहतर और सुलभ स्थान उपलब्ध होगा। हर वार्ड में 25 लाख से होगा भवन निर्माण: प्रशासन ने कहा कि यह योजना स्थानीय सामाजिक समरसता और आर्थिक दुश्वारियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। नगर के वार्ड सात, वार्ड दस, वार्ड बारह व तेरह वार्ड में करीब 25 लाख की लागत से बनने वाले भवन से निवासी लाभान्वित होंगे।

सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य आगामी महीनों में शुरू होकर अगले तीन माह में पूरा होने का लक्ष्य है। वार्ड पार्ष नवीन कुमार उर्फ मोनू झा का कहना है कि यह परियोजना स्थानीय लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रमों के लिए एक सुविधाजनक जगह उपलब्ध होने से गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।