सीतामढ़ी। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत संचालित मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में बड़ी संख्या में आवेदन निष्पादन के लिए प्रखंडों में लंबित है।
डुमरा। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत संचालित मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में बड़ी संख्या में आवेदन निष्पादन के लिए प्रखंडों में लंबित है। इन आवेदनों को दिसंबर माह तक शत-प्रतिशत निष्पादित करने के लिए जिला प्रशासन ने कार्य योजना तैयार किया है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने अब प्रत्येक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में पेंशन शिविर का आयोजन करने का आदेश दिया है। इस शिविर में सभी तरह के पेंशन से संबंधित लंबित व त्रुटि सुधार के लंबित आवेदनो का निष्पादन किया जाना है। बताया गया है कि पेंशन शिविर में पंचायत सचिव व विकास मित्र मौजूद रहकर सहयोग प्रदान करेंगे व शिविर संपन्न होने के बाद विस्तृत प्रतिवेदन कोषांग को 24 घंटे के अंदर भेजना सुनिश्चित करेंगे। बताया गया कि लाभुकों को देय पेंशन की राशि को अगस्त माह से बढ़ाकर 11 सौ कर दिया गया है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित 5694 आवेदन बीडीओ के स्तर पर लंबित है। गत 17 दिसंबर के रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक डुमरा तो दूसरे स्थान पर परिहार है। डुमरा में 985 तो परिहार में 694 आवेदन लंबित है। इसी तरह बैरगनिया में 396, सुप्पी में 55, मेजरगंज में 77, सोनबरसा में 530, सुरसंड में 382, बथनाहा में 384, रीगा में 268, परसौनी में 315, बेलसंड में 73, रुन्नीसैदपुर में 29, बाजपट्टी में 339, चोरौत में 7, पुपरी में 290, नानपुर में 670 व बोखरा में 200 आवेदन बीडीओ के स्तर पर लंबित है।
–त्रुटि सुधार के लिए 5292 आवेदन लंबितउक्त योजना के तहत त्रुटि सुधार के लिए 5292 आवेदन लंबित है, जबकि नए लंबित आवेदनों की संख्या 7433 है। त्रुटि सुधार के लिए जिन प्रखंडों में पांच सौ से अधिक आवेदन लंबित है, उनमे सुरसंड, बथनाहा, बाजपट्टी व नानपुर शामिल है। वहीं पांच सौ से अधिक नए आवेदनों को लंबित रखने वाले प्रखंडों में सोनबरसा, परिहार, सुरसंड, बथनाहा, डुमरा व नानपुर शामिल है।