BREAKING

सीतामढ़ी में पांच लाख नगद व लाखों के आभूषण की चोरी

बाजपट्टी। थानाक्षेत्र के पटदौरा वार्ड 14 निवासी शिव ज्योति देवी ने अपने घर में हुए चोरी को ले प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बाजपट्टी। थानाक्षेत्र के पटदौरा वार्ड 14 निवासी शिव ज्योति देवी ने अपने घर में हुए चोरी को ले प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना सोमवार देर रात की है। जब उसकी सास की तबीयत खराब होने की वजह से पह पूरे परिवार के साथ शहर के एक निजी अस्पताल में चली गई थी। आवेदिका के पति भारतीय सेवा बीएसएफ में कार्यरत है। इसलिए वह ड्यूटी पर थे। बताया गया कि चोरी किए गए सामानों में 80 ग्राम स्वर्ण आभूषण, मंगलसूत्र, 9 कान में का, दो पायल, दो चांदी का चोटी, चांदी का पान व कटोरा सहित लाखों के आभूषण समेत पांच लाख नगद चोरी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द से जल्द इसका खुलासा कर लिया जायेगा