सीतामढ़ी। सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसबी और स्थानीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी के जवानों ने चोरौत पुलिस के सहयोग से एक पिकअप से 5670 बोतल देसी शराब जब्त की। यह पिकअप नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थी। तस्कर भागने में सफ…
सुरसंड। सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी 51 वीं बटालियन के जवानों ने चोरौत पुलिस के सहयोग से देर रात कार्रवाई करते हुए नेपाल से लाई जा रही 189 कार्टन देसी शराब से लदी एक पिकअप को जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी 51वीं बटालियन के भिठ्ठामोड़ कैंप पर तैनात एसएसबी जवानों ने चोरौत थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से मंगलवार की देर रात भारत-नेपाल सीमा से करीब 6.9 किलोमीटर दक्षिण स्थित चोरौत थाना क्षेत्र के एक गैस एजेंसी के पास एनएच-227 पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका।
वाहन नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहा था। सुरक्षा बलों को देखते ही पिकअप पर सवार तस्कर और चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। भागने के प्रयास में पिकअप ने चोरौत थाना की गाड़ी को टक्कर मार दी और उसके बाद वह एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में शराब लदी पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि पुलिस वाहन को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। इसके बाद एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से चोरौत थाना परिसर में पिकअप की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 300 एमएल की 5670 बोतल (कुल 1701 लीटर) देसी शराब बरामद की गई। जब्त शराब और पिकअप को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए चोरौत थाना को सौंप दिया गया है।