BREAKING

सीतामढ़ी में बागमती पर चंदौली पुल व सड़क की मिली सौगात

सीतामढ़ी। जिले को बागमती नदी पर चंदौली पुल का ऐतिहासिक सौगात मिला है। इस पुल के निर्माण से स्थानीय आवागमन आसान हुआ है और पटना की दूरी में कमी आई है। यह पुल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ता है और अब यात्रा का समय कई घंटे कम हो गया है। इससे कई प्रखंडों के हजारों….

सीतामढ़ी। वर्ष 2025 जाते-जाते जिले को बागमती नदी पर चंदौली पुल और उससे जुड़ी सड़क का ऐतिहासिक सौगात मिला। लंबे इंतजार के बाद पूरा हुआ यह प्रोजेक्ट जिले की जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है। इससे न केवल स्थानीय आवागमन आसान हुआ है, बल्कि जिला मुख्यालय से राजधानी पटना की दूरी में भी भारी कमी आई है। खासकर बॉर्डर इलाके अब सीधे जुड़ गए है। जिससे यात्रा का समय कई घंटे कम हो गया। आधा दर्जन से अधिक प्रखंडों को लाभ: यह पुल बागमती नदी के ऊपर बना है। जो जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ता है।

पहले नदी के उफान पर आने पर लोग नावों पर ही निर्भर रहते थे। लेकिन अब बाढ़ के दौरान भी सुरक्षित आवागमन संभव हो गया है। जिले के बेलसंड, परसौनी, रीगा, मेजरगंज, बैरगनीया और सुप्पी प्रखंडों को इसका सीधा लाभ मिलने लगा है। इन इलाकों के हजारों ग्रामीणों को अब बाजार, स्कूल, अस्पताल तक पहुंच आसान हो गई है। पुल बनने से जिले के दूरस्थ गांव पटना और अन्य शहरों से बेहतर तरीके से जुड़ गए है। बॉर्डर क्षेत्र के लोगों को अब यात्रा में कई घंटे की बचत होने लगी है।