BREAKING

सीतामढ़ी में बिल जमा नही करने पर 144 उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा

पुपरी। में विधुत आपूर्ति कार्यालय द्वारा बिल वसूली अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज और कनीय अभियंता रविभूषण के नेतृत्व में 144 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इन पर 16 लाख 05 हजार 710 रुपए बकाया हैं। अभियान में कई लाइन मै…

पुपरी। विधुत आपूर्ति कार्यालय पुपरी के कार्यपालक अभियंता नविल अंसारी द्वारा बिल वसूली को लेकर सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज, कनीय अभियंता रविभूषण के नेतृत्व में गठित दल ने बछारपुर गांव में बिल वसूली अभियान चलाया। इस दौरान बिल जमा नही करने पर 144 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दी गई है। इन उपभोक्ताओं के ऊपर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी का 16 लाख 05 हजार 710 रुपए बकाया है। बकाया नही जमा करने पर कनेक्शन काट दी गई है। बिल वसूली अभियान में लाइन मैन रमेश कुमार, राजीव कुमार, अरुण कुमार, प्रिंस सिंह, सुनील पासवान, कुणाल कुमार आदि शामिल थे।