BREAKING

सीतामढ़ी में सुविधा: ऑनलाइन पेमेंट, स्मार्ट मीटर व प्रीपेड बैलेंस पर मिल रही विशेष छूट

सीतामढ़ी। बिजली बिल का समय पर भुगतान करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को अब ऊर्जा विभाग के स्तर से आर्थिक लाभ दिया जा रहा हैं।

डुमरा। बिजली बिल का समय पर भुगतान करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को अब ऊर्जा विभाग के स्तर से आर्थिक लाभ दिया जा रहा हैं। विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने व आर्थिक रूप से लाभ उठाने की अपील किया हैं। बताया गया हैं कि नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रियायतें दी जा रही हैं, जिससे मासिक खर्च व बिजली उपयोग दोनों में संतुलन बनाए रखना आसान होता है।

2.10 लाख उपभोक्ताओं को मिला स्मार्ट मीटर सीतामढ़ी विद्युत प्रमंडल में लगभग 2.80 लाख विद्युत उपभोक्ताओं में 2.10 उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर का लाभ दिया गया हैं। वहीं शेष 72 हजार उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर देने का कार्य जारी हैं। विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 1.67 लाख तो शहरी क्षेत्र में 41600 उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर उपलब्ध करा दिया गया हैं। वहीं नॉन-स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की संख्या ग्रामीण क्षेत्र में 58 हजार व शहरी क्षेत्र में 14 हजार हैं।—समय पर भुगतान करने से मिलने वाली सुविधाएं

▪︎ स्मार्ट मीटर में 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट ▪︎ स्मार्ट मीटर में लगातार तीन महीने तक दो हजार रुपए से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर से ब्याज ▪︎ ससमय विद्युत बिल के भुगतान पर 1.5 प्रतिशत की छूट ▪︎ ऑनलाइन के माध्यम से ससमय भुगतान पर एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट ▪︎ ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा एक तिमाही के सभी विद्युत विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान पर एक फीसदी की अतिरिक्त छूट —मोबाइल एप्प से भुगतान बना सुविधाजनक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल एप्प के माध्यम से बिल भुगतान सबसे आसान व तेज विकल्प बन गया हैं। सुविधा ऐप के माध्यम से उपभोक्ता रिचार्ज, बिजली खपत व बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता समीर कुमार रजक ने बताया कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को अपना कर समय पर बिल भुगतान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठा सकते हैं। इससे न केवल बिजली प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी। बॉक्स में

—कनेक्शन व मीटर की जांच कर रहा विद्युत विभाग, नवंबर माह में 103 प्राथमिकी दर्ज़।

डुमरा। विद्युत मीटर से छेड़छाड़ व अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों पर विद्युत विभाग ने अभियान शुरू कर दिया हैं। विद्युत प्रमंडल सीतामढ़ी ने पिछले नवंबर माह में विभाग ने विभिन्न थाना में 103 प्राथमिकी दर्ज़ कराया हैं। वहीं 889 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा हैं। जिसमे लगभग 12.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता समीर कुमार रजक ने बताया कि विभाग के स्तर से लगातार छापेमारी व निरीक्षण किया जा रहा हैं। इस तरह के मामला पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जा रहा हैं। साथ ही कहा कि विद्युत कनेक्शन लेने का कार्य काफी सहज हैं। उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 125 यूनिट बिजली भी मुफ़्त मिल रहा हैं।

किस विद्युत प्रशाखा में कितना मामला

विद्युत प्रशाखा प्राथमिकी

टाउन-वन 05

टाउन-टू 07

टाउन-थ्री 03

डुमरा ईस्ट 08

डुमरा वेस्ट 10

रुन्नीसैदपुर नार्थ 08

रुन्नीसैदपुर साउथ 07

बेलसंड 08

परसौनी 07

बैरगनिया 05

सुप्पी 12

रीगा 08

मेजरगंज 15