BREAKING

सीतामढी के भैरोकोठी में छत से पिस्टल बरामद, आरोपी फरार

सीतामढ़ी। के भैरोकोठी गांव में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक घर की छत से देसी पिस्टल बरामद की। बदमाश मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर के छत से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है। हालांकि, पुलिस को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि भैरोकोठी गांव निवासी स्व. अवधेश साह के पुत्र राजीव कुमार के घर की छत पर हथियार छिपाया गया है। नगर थाने की पुलिस टीम भैरोकोठी गांव पहुंची। छापेमारी के दौरान राजीव कुमार के घर की छत से देसी पिस्टल बरामद की गई। जबकि संदिग्ध बदमाश भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसपी अमित रंजन ने बताया कि हथियार होने की सूचना गृहस्वामी के पड़ोसी द्वारा दी गई थी। वहीं गृहस्वामी राजीव कुमार का कहना है कि छत से कुछ आवाज आने पर जब वें देखने पहुंचे, उसी दौरान पुलिस उनके दरवाजे पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर कर ली है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।