BREAKING

नीतीश कुमार ने बांटे मंत्रालय, सम्राट को होम; BJP, JDU, LJP, HAM,…

बिहार। के दसवीं बार मुख्यमंत्री बने सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के अगले दिन एनडीए सरकार में शामिल 26 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम नीतीश ने पहली बार गृह मंत्रालय छोड़ दिया है। बीजेपी के डिप्टी सीएम बिहार के नए गृह मंत्री होंगे। दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भूमि राजस्व एवं खनन विभाग मिला है। नीतीश कैबिनेट में सीएम समेत बीजेपी के 14, जेडीयू के 9, चिराग पासवान की एलजेपी-आर के 2, जीतनराम मांझी की एचएएम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 1 मंत्री पद मिला है।

चिराग पासवान की लोजपा-आर के दो मंत्रियों संजय पासवान गन्ना उद्योग विभाग और संजय सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण यानी पीएचईडी विभाग मिला है। जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन लघु जल संसाधन विभाग, जबकि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पंचायती विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। बीजेपी के दिलीप जायसवाल नए उद्योग मंत्री होंगे। रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री बनाया गया है। नितिन नबीन के पास पथ निर्माण और नगर विकास मंत्रालय रहेगा। बिजेंद्र यादव ऊर्जा, श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री बने रहेंगे।

बिहार में नीतीश की नई सरकार में किस विभाग के मंत्री कौन, पूरी सूची

• सम्राट चौधरीः गृह

• विजय सिन्हाः भूमि राजस्व एवं खनन

• विजय चौधरी : जल संसाधन, भवन निर्माण

• दिलीप जायसवाल : उद्योग

• अशोक चौधरीः ग्रामीण कार्य

• लेशी सिंह : खाद्य उपभोक्ता

• मदन सहनी : समाज कल्याण

• नितिन नवीन : पथ निर्माण, नगर विकास

• रामकृपाल यादव : कृषि

• संतोष सुमन : लघु जल संसाधन

• सुनील कुमार : शिक्षा

• जमा खान : अल्पसंख्यक कल्याण

• संजय टाइगर : श्रम संसाधन

• अरुण शंकर प्रसाद : कला-संस्कृति एवं पर्य पर कीमत पूछें

• सुरेन्द्र मेहता : पशु एवं मत्स्य संसाधन

• श्रीनारायण प्रसाद : आपदा प्रबंधन

• रमा निषाद : पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण

• लखेन्द्र रोशन : एससी-एसटी कल्याण

• श्रेयसी सिंह : खेल, आईटी

• प्रमोद कुमार : सहकारिता

• संजय कुमार : गन्ना उद्योग

• संजय सिंहः पीएचईडी

• दीपक प्रकाश : पंचायती राज