Tue. Aug 19th, 2025

बिहार सरकार ने 2026 के लिए 44 सरकारी छुट्टियों की सूची जारी की है, जिसमें होली, ईद, दिवाली, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और बिहार दिवस शामिल हैं। कर्मचारियों को 17 वैकल्पिक छुट्टियां भी मिलेंगी।

बिहार सरकार ने साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस बार सरकारी कर्मचारियों को कुल 44 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। इसमें सामान्य अवकाश, सार्वजनिक अवकाश और ऐच्छिक (प्रतिबंधित/वैकल्पिक) अवकाश शामिल हैं। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, सचिवालय और निदेशालय स्तर पर सप्ताह में 5 दिन काम और क्षेत्रीय कार्यालयों में 6 दिन काम का नियम पहले की तरह जारी रहेगा।

किन-किन अवसरों पर छुट्टी?
सूची में सभी बड़े त्योहार और खास दिन शामिल हैं। इनमें होली, ईद, दिवाली, दुर्गा पूजा, महाशिवरात्रि, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं। इसके अलावा बिहार दिवस (22 मार्च) और अन्य स्थानीय अवसरों पर भी अवकाश रहेगा।

छूटी की लिस्ट

मुस्लिम त्योहारों की तारीखें चाँद दिखने के अनुसार बदल सकती हैं  इसी तरह होली पर इस बार दो दिन की छुट्टी (3 और 4 मार्च 2026) दी गई है। बैंक, कोर्ट और अन्य संस्थाओं के लिए विशेष सार्वजनिक अवकाश भी तय किए गए हैं। जैसे – 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक बैंक लेखा बंदी।

ऐच्छिक (प्रतिबंधित) अवकाश
कर्मचारियों को 17 दिनों का वैकल्पिक अवकाश भी मिलेगा। इसमें अलग-अलग समुदायों के त्योहार और विशेष अवसर शामिल हैं। इनमें से कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टी चुन सकेंगे। सभी समुदायों के त्योहार। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई व अन्य समुदायों के जरूरी त्योहारों को शामिल किया गया है। अतिरिक्त दिन- कई त्योहारों जैसे होली दो दिनों की छुट्टी (3, 4 मार्च) के रूप में दी गई है।