सीतामढ़ी की अनुष्का मिश्रा ने दिखाया दम, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ चयन

सीतामढ़ी। जिले के रीगा प्रखंड के पकड़ी निवासी मनीष मिश्रा और वनीता मिश्रा की पुत्री अनुष्का का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ है। अनुष्का वर्तमान में संस्कार भारती पब्लिक स्कूल, भासर में कक्षा आठवीं की छात्रा है।

सीतामढ़ी। जिले के रीगा प्रखंड के पकड़ी निवासी मनीष मिश्रा और वनीता मिश्रा की पुत्री अनुष्का मिश्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया है। प्रतिभा को न किसी संसाधन की जरूरत होती है। अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर अनुष्का ने कुश्ती के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।1 दिसंबर को जमुई में आयोजित चयन प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए। अंडर-17, 65 किलो वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 2025 के लिए हुआ है।

अनुष्का वर्तमान में संस्कार भारती पब्लिक स्कूल, भासर में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति उनकी गंभीरता और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। जिला खेल पदाधिकारी मो. इस्लाम ने अनुष्का की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की बेटी ने जिस तरह से राज्य स्तर पर पहचान बनाई है, उसी प्रकार राष्ट्रीय मंच पर भी वह मेडल जीतकर सीतामढ़ी का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बताया कि 2018 के बाद पहली बार किसी बालिका का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।

अनुष्का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में किया चयन


स्कूल के कुश्ती प्रशिक्षक गौतम कुमार ने अनुष्का की मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उनके अनुसार, अनुष्का हमेशा से ही आत्मअनुशासित और सीखने की इच्छुक खिलाड़ी रही हैं। जिसके कारण उन्होंने कम उम्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।स्कूल के निदेशक ब्रजकिशोर राय ने भी पूरे विद्यालय परिवार की ओर से अनुष्का को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उनका चयन न सिर्फ स्कूल, बल्कि पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है। आने वाले समय में अनुष्का और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेंगी। अनुष्का के चयन पर जिले के विभिन्न खेल संगठनों ने भी हर्ष व्यक्त किया है। जिला भारोत्तोलन संघ, फुटबॉल संघ, खो-खो संघ और पावरलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।