Mon. Aug 11th, 2025

स्थानीय मंडल कारा में क्षमता से अधिक बंदी हैं। दोगुना से थोड़े ही कम बंदी हैं। हमेशा से जेल में क्षमता से अधिक बंदी रहते रहे हैं। कमरों की कमी के बीच कैसे निर्धारित संख्या से अधिक बंदी रहते हैं, का अंदाजा सहर्ज लगाया जा सकता है। जेल की यह कड़वी सच्चाई है, जिसका खुलासा आरटीआइ से हुआ है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सूबे के 31 मंडल कारा में क्षमता से अधिक बंदी रह रहे हैं।

कारा एवं सुधार निदेशालय के अवर सचिव विनोद कुमार प्रभाकर ने शिवहर जिले के आरटीआइ कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्र को जेलों की क्षमता एवं वर्तमान में रह रहे बंदियों के आंकड़े की जानकारी दी है. विभाग ने उन्हें रिपोर्ट भेज जानकारी दी है कि सीतामढ़ी जेल में 704 पुरुष व 72 महिला बंदियों के रहने की क्षमता है। फिलहाल यहां 1257 पुरुष व 67 महिला बंदी रह रही हैं।