सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव में एक चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर मानवता को शर्मशार कर दिया।घटना को लेकर पीड़िता की मां के बयान पर थाने में एफआईआर की गयी है।

घटना मंगलवार रात की है। एफआईआर में आरोप है कि उसका देवर घर पर आया। उसकी बच्ची रात को उसके साथ सो रही थी। उसकी उसका देवर उठाकर अपने साथ ले अपने घर ले गया।
आरोपी ने उससे अपने मवेशी घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मेरी नौ वर्षीय पुत्री चलने व बोलने में असमर्थ है। जब मेरी की नींद खुली तो वह अपनी पुत्री को नहीं देखकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन करने के दौरान उसने देखा कि उसका देवर बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था बेटी जख्मी हालत में थी। उसके शोर मचाने और चिल्लाने पर उसका देवर वहां से भाग गया और वह अपनी पुत्री को लेकर थाने आ गयी।
इधर, थाने में किसी महिला पदाधिकारी के नहीं होने पर पुलिस ने उसे फर्द बयान के लिये बथनाहा थाना भेज दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे के नेतृत्व में सशस्त्र बलों ने आरोपी को छापेमारी कर उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
इनपुट: हिन्दुस्तान