Tue. Aug 5th, 2025

कहानी गुजरात में शुरू हुई। महिला गुजरात में अपने बेटे और पति के साथ रहती थी। कन्हाई भी वही रहता था। एक दिन अचानक कन्हाई और महिला दोनों फरार हो गए। महिला का नाम ज्योति देवी बताया जा रहा है।

कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। जब कोई प्यार में पड़ता है तो वो जात-पात और उम्र नहीं देखता। प्यार में पड़ा शख्स हर सीमा लांघ जाता है। एक इसी तरह का चौंकाने वाला मामला बिहार के भागलपुर जिले से सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक 50 साल की महिला ने 18 साल के लड़के शादी रचा ली है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। महिला की बेटी और दामाद ने थाने में जाकर इस शादी की शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।

यह मामला भागलपुर के घोघा थाना इलाके का है। पक्कीसराय गांव के रहने वाले सालो मंडल के 18 साल के बेटे कन्हाई कुमार ने 50 साल की महिला से शादी की है। महिला अब कन्हाई के घर में उसकी पत्नी की तरह रह रही है। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के घरवाले काफी आक्रोशित हैं। महिला की बेटी का कहना है कि उनकी मां ने ना सिर्फ समाज को शर्मसार करने का काम किया है बल्कि वो अपनी बेटी और दामाद को देख कर छिप भी रही हैं।

गुजरात में शुरू हुई प्रेम कहानी
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 50 साल की महिला और 18 साल के लड़के के बीच यह प्रेम कहानी गुजरात में शुरू हुई। महिला गुजरात में अपने बेटे और पति के साथ रहती थी। कन्हाई भी वही रहता था। एक दिन अचानक कन्हाई और महिला दोनों फरार हो गए। महिला का नाम ज्योति देवी बताया जा रहा है। महिला मूल रूप से कहलगांव के शोभनाथपुर की रहने वाली बताई जा रही है। ज्योति को तीन बेटियां, एक बेटा और पोते भी हैं।

पंचायत में हाजिर नहीं हुईं महिला
जब महिला कन्हाई के साथ घर से चली गईं तब उनके घरवालों ने उनकी काफी तलाश की। महिला के शादी रचाने की बात जब उन्हें पता चली तब महिला की बेटियां, उनके दामाद और घर के अन्य सदस्य पक्कीसराय स्थित कन्हाई के घर पहुंचे। इन लोगों ने यहां पंचायत भी बुलाई लेकिन महिला पंचायत में हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद महिला के घरवाले लौट गए। इसके बाद ज्योति देवी की एक बेटी गुड़िया कुमारी ने घोघा पुलिस स्टेशन में इस शादी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।