सीतामढ़ी शहर के पुरानी बाजार स्थित श्री राणी सती दादी मन्दिर में दो दिवसीय भादी अमावस्या उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की सुबह श्री दादीजी की महाआरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पाटा पूजन किया।
दोपहर में 61 दादी भक्त महिलाओं द्वारा संगीतमय मंगल पाठ हुआ। इस दौरान भादो का प्यारा मेला ये आया है, हम सारे बच्चों को दादी ने बुलाया है, जाएंगे झुंझुनूं हम संदेशा आया है…, बैठी झुंझुनूं में लगाके दरबार, राणी सती राज करे या तो कर देवे भक्तां रा बेड़ा पार, जो ऐंसू अरदास करै समेत अन्य गीतों पर भक्तों ने दादीजी को रिझाने के लिए भजन गाये।
संध्या में सभी दादी भक्तों के बीच दादी की रसोई से प्रसाद स्वरूप भंडारा हुआ। इससे पूर्व संध्या गुरुवार को भजन गायिका राधिका एवं सिद्धार्थ शर्मा ने अपने गीत से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। यह कार्यक्रम श्री दादी सेवा समिति एवं दादी भक्तों द्वारा आयोजित की गई।
Team.