Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी : शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

jel

शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी की सीतामढ़ी पुलिस की हिरासत में मौत की खबर सामने आ रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सुरसंड थाने की पुलिस ने शराब मामले में एक फरार आरोपी जयप्रकाश कापर को गिरफ्तार किया था।

इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी। तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी पुलिस हिरासत में ही मौत हो गयी। पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि जयप्रकाश कापर चरोट का रहने वाला था। वो शराब मामले में पहले भी जेल जा चुका था।

उसके खिलाफ सुरसंड थाने की पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया था। जयप्रकाश कापर के खिलाफ सुरसंड थाने में कांड संख्या 164/24 दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि पुलिस हिरासत में ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में उसे भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जयप्रकाश के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गयी है। पुलिस हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

INPUT : FIRST BIHAR

Exit mobile version