सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव परिणाम में प्रशासनिक अधिकारियों की चूक के कारण कंफ्यूजन की स्थिति हुई। निर्वाचन में लगे रिटर्निंग अधिकारी द्वारा समय पर मीडिया सेन्टर में कोई जानकारी नहीं दी जिसके कारण बाहर में प्रत्याशियों के समर्थकों में कंफ्यूजन बना रहा।

मतगणना केंद्र पर बने मीडिया सेंटर में डीपीआरओ कमल सिंह द्वारा जानकारी देने में असमर्थता जाहिर की गई। वजह रहा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा डीपीआरओ को मतगणना का समय पर कॉपी नहीं देना। पूछने पर डीपीआरओ कमल सिंह प्रशासन का बचाव करते नज़र आये।

फ़िलहाल चुनाव परिणामों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव जीते हुए अभियर्थियों को सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। गौरतलब है कि शहर के मेहसौल के रहने वाली चर्चित मुखिया आरिफ की पत्नी रौनक जहाँ परवेज़ मेयर पद पर विजयी हुई है। रौनक जहां को कुल 21562, विशाल कुमार को 18549 एवं सुवंश राय को 11611 मत प्राप्त हुए है। वहीं, उप मेयर पद के लिए आशुतोष कुमार विजयी हुए हैं। आशुतोष को कुल 11920 मत प्राप्त हुआ है।

सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड 1 से राजदेव साह, वार्ड 2 से शत्रुध्न कुमार, वार्ड 3 से शबनम अंसारी, वार्ड 4 अंशुल प्रकाश, वार्ड 5 से युसुफ अंसारी, वार्ड 6 से सुधीर कुमार, वार्ड 7 से सुशीला देवी, वार्ड 8 से ललन प्रसाद, वार्ड 9 से सीमा देवी चुनाव में विजयी घोषित हुए है।

वार्ड 10 से रानी देवी, वार्ड 11 से अमृतेश मिश्रा, वार्ड 12 से गीता देवी, वार्ड 13 मौसम आफरीन, वार्ड 14 से लक्ष्मी देवी, वार्ड 15 से सलोनी देवी, वार्ड 16 से अमरेंद्र पासवान उर्फ गुड्डू पासवान, वार्ड 17 से मंजू देवी, वार्ड 18 से श्याम बाबू महतो विजयी घोषित हुई है।

वार्ड 19 से सुरेंद्र प्रसाद, वार्ड 20 से अशोक प्रसाद यादव, वार्ड 21 से बबिता कुमारी, वार्ड 22 से बिंदु सिंह, वार्ड 23 से अमरेंद्र सिंह, वार्ड 25 से अरविंद कुमार, वार्ड 24 से रवि कुमार, वार्ड 26 से तबस्सुम खातून, वार्ड 28 से अतुल्ला रहमान, वार्ड 29 से चंदा देवी, वार्ड 31 से सीमांत शेखर, वार्ड 35 से पूनम कुमारी विजयी हुए हैं।

वार्ड 36 से कृष्णनंदन कुमार, वार्ड 37 से पूनम कुमारी, वार्ड 38 से रौनक जहां, वार्ड 39 रेयाज अंसारी, वार्ड 40 से सगीर अंसारी, वार्ड 41 से सुशीला देवी चुनाव परिणाम सबसे तेज आप सीतामढ़ी लाइव पर देख सकते हैं। ताजा अपडेट देखने के लिए इस पेज को बार-बार रिफ्रेश करते रहें।

Team.