सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र रसलपुर निवासी मनोज राम की 22 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी की दिल्ली के नोएडा में हत्या कर ससुराले शव को सीतामढ़ी स्थित निवास स्थान पर ला फरार हो गए है। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतिका के मायके वालों द्वारा शव को सदर अस्पताल ला इसकी सूचना नगर पुलिस को दी गई।जहां पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर फरार है। मृतिका के गले पर धारदार हथियार से रेतने के निशान है। जिससे महिला का आधा गला कट गया है। मृतिका के पिता ने उसके ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है।

हालाकि घटना के संबंध में अब तक मायके पक्ष के लोगो द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार को दामाद मनोज राम ने फोन पर सूचना दी कि म अर्चना की मौत हो गई है। जिसपर पिता समेत मायके पक्ष के लोग डुमरा डुमरा थाना क्षेत्र रसलपुर गांव अर्चना के ससुराल पहुंचे लेकिन मायके वालों के पहुंचने से पूर्व ससुराल पक्ष के लोग अर्चना के शव को घर में ही छोड़ फरार हो गए।

खेनहारी राम ने बताया कि दामाद मनोज अपने पूरे परिवार के साथ नोएडा में किराए के मकान में रहता था। जहां मजदूरी किया करता था। उन्होंने बताया की नोएडा में मकान मालिक से जानकारी मिली की दामाद ने उसके पुत्री की हत्या कर दी।

वही, केस में फसने के डर से उसके मकान मालिक द्वारा एंबुलेंस बुला सबों को सीतामढ़ी भेज दिया गया था। खेनहारी राम ने बताया की उसकी पुत्री की बेरहमी से हत्या की गई है। इसके गले को रेता गया है। यह तक की उसकी आंखों में भी लोहे रड डाल बेरहमी से उसकी हत्या की गई है।

उन्होंने बताया की पुत्री अर्चना को तीन बच्चे है, अब उन्हें कौन देखेगा। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के मायके वालों से प्राप्त फर्द बयान दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।