राजधानी समेत राज्य भर में उच दबाव का क्षेत्र बने होने के साथ आद्र्रता में वृद्धि की वजह से कोहरे से फिलहाल निजात मिलने की संभावना नहीं है. गुरुवार को पटना व पूर्णिया जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा.

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोहरे की स्थिति बनी रही. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा. तीन दिनों बाद मौसम सामान्य होने के साथ कनकनी में वृद्धि के आसार हैं. प्रदेश के 19 जिलों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा.

गुरुवार को पटना में कोहरे के कारण दौ सौ मीटर व पूर्णिया में 150 मीटर sup2;श्यता दर्ज की गई. कोहरे के कारण विमान, रेल व बस सेवाएं चरमरा गईं. राजधानी समेत प्रदेश के 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई है. 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा वहीं दोपहर बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के आसार है. प्रदेश में 24 घंटों के बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है. पछुआ की गति छह से आठ किमी प्रतिघंटा है. हवा की रफ्तार बढऩे पर कोहरे से आंशिक निजात मिल सकती है.

इन जिलों के तापमान में गिरावट

राजधानी समेत प्रदेश के वाल्मिकी नगर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण, रोहतास, शेखपुरा, जमुई, सहरसा, अररिया व किशनगंज जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई है.

प्रमुख शहरों के तापमान
पटना- 11.4
गया- 7.2
मुजफ्फरपुर- 13.3
रोहतास- 9.0
सिवान- 9.0
पूर्वी चंपारण- 11.0
वाल्मीकिनगर- 12.5
जमुई- 9.3
शेखपुरा- 10.3
सहरसा- 10.5
अररिया- 10.8
भागलपुर- 12.6
पूर्णिया- 13.3
सबौर- 8.0
डेहरी- 9.0
मोतिहारी- 11.0
औरंगाबाद- 9.3
बांका- 9.2
कटिहार- 13.6
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

INPUT : INEXTIVE