Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में साइबर फ्रॉड: एसआरके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य समेत दो लोगों के खाते से 1.13 लाख उड़ाए

सीतामढ़ी में श्रीराधाकृष्ण गोयनका कालेज के पूर्व प्राचार्य और बाजपट्टी की एक महिला के खाते से 1.13लाख रुपए अवैध निकासी की गई है। साइबर फ्रॉड के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। बतादे की पिछले तीन दिन से मिले में ऐसी मामला बढ़ गई है। और बिना OTP और CVV के पैसे निकाल लिए जा रहे है। घटना को लेकर दोनो के द्वारा अपने स्थानीय थाना में प्राथमिकी कराई गई है।

11 बार में निकाला 1 लाख

बतादे कि एसआरके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो राम सेवक सिंह के खाते से 11 बार में एक लाख की अवैध निकासी कर ली गई। इसको लेकर नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। बताया गया कि कालेज परिसर स्थित सेंट्रल बैंक में उनका बचत खाता है। बीते 28 अक्टूबर को मेरे डेबिट कार्ड के माध्यम से नौ बार में 10 – 10 हजार और एक बार 1हजार फिर 9हजार रुपए की निकासी हुई है।

5 नवंबर को पता चला

उन्होंने बताया कि बैंक के द्वारा मेरे रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली। नही पैसे निकासी के समय ओटीपी नंबर मांगा गया। 5 नवम्बर को बैंक में जाने पर खाते से पैसे अवैध रूप से निकाल लेने की जानकारी दिया गया। जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बतादे की इसके पूर्व मंगलवार को भी रघुनाथपुरी ले रहने वाले एक युवक के खाते से 1.3लाख रुपए उड़ा लिए गए थे।

एप डाउनलोड करने के बाद पैसा हुआ गायब

वही बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी रागिनी कुमारी के खाते से 24 अक्टूबर को एक अनजान फोन आया और उसने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से एनीडेस्क एप लोड करने को कहा। डाउनलोड करने के बाद ही उसके खाते से 13हजार 500सौ रूपये साइबर फ्रॉड ने उड़ा लिया। इस घटने के जानकारी तब मिली जब महिला बुधवार को पैसे निकालने बैंक गई थी। घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

INPUT : DAINIK BHASKAR

Exit mobile version