Rohtas (Bihar) जिले से अभिनेता अनिल कपूर की मूवी नायक जैसे ही तीन दिन का मुखिया बनने वाली खबर सुर्खियों में छाई हुई। अभिनेता अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म नायक तो लगभग सभी लोगों ने देखी होगी। उस मूवी में अनिल कपूर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं और राज्य के हालात को सुधारने में जुट जाते हैं।

ठीक उसी तरह रोहतास में भी किसान की बेटी तीन दिनों के लिए पंचायत की मुखिया का कार्यभार संभाल रही है। रोहतास जिले के हथिनी ग्राम पंचायत की रहने वाली काजल नौवीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार के दिन काजल को तीन दिनों के मुखिया पद की कमान मिली है।

मुखिया पद की कमान मिलते ही काजल ग्रामीणों की समस्यों के समाधान पर ज़ोर देने की बात कह रही है। काजल बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। पंचायत के मौजूदा मुखिया की सहमती से ही काजल को इस पद की कमान सौंपी गई है।

काजल इन तीन दिनों के कार्यकाल में वो सब काम को अंजाम दे सकती हैं जो एक ग्राम के मुखिया को करने का हक होता है। गांव के विकास कार्यों के लिए भी उन्हें फैसला लेने का अधिकार है। काजल मुखिया कैसे बनी ये जानने की आपको भी ख्वाहिश हो रही होगी।

दरअसल हथिनी पंचायत में गणतंत्र दिवस के मौके पर जनेरल नॉलेज पर आधारित एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। क्विज कॉम्पेटिशन में जो भी छात्र अव्वल आता उसे ईनाम के तौर पर ग्राम का मुखिया बनाए जाने की बात कही गई थी। गांव ने मुखिया ने ही ग्राम पंचायत में इनाम के तौर पर यह पेशकश की थी।

काजल प्रतियोगिता में अव्वल आई थी, जिसके बाद उसे ग्राम प्रतिनिधि बनाने का फैसला लिया। रोपहथा गांव (हथिनि ग्राम पंचायत) निवासी भगवान सिंह की पुत्री काजल की ग्रामीण खूब तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि काजल पढ़ने में बहुत ही अच्छी है, वह भविष्य में ग्राम समेत देश का नाम रोशन करेगी। काजल के पिता पेश से किसान हैं, वहीं उनकी माता संगीत देवी हाउस वाइफ हैं।

तीन दिन के लिए मुखिया बनी काजल ने कहा कि वह अपने तीन दिनों के कार्यकाल में पंचायत की मूल समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगी। इसके मद्देनज़र एक कैबिनेट भी तैयार की है, वहीं पंचायत के प्रतिनिधियों को भी कई ज़िम्मेदारी दी है। काजल ने कहा कि वह अपने भाई बहनों में सबसे छोटी है और भविष्य में आईएएस बनना चाहती है।

INPUT : ONE INDIA