Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में बेटे के लव अफेयर में पिता का मर्डर, तीन आरोपी गिरफ्तार

सीतामढ़ी में बेटे के प्यार की सजा पिता को मिली। लड़की के पिता ने समझाने पहुंचे लड़के के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव की है।

शुक्रवार की रात बुधनगरा पंचायत के पूर्व सरपंच पति बीरेंद्र सिंह(60) की उनके घर पर ही चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। गंभीर स्थिति में पूर्व सरपंच पति को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया गया कि लड़का और लड़की दोनों 13 अक्टूबर को घर से भाग गए थे। लड़की वालों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। लड़की अभी नाबिलाग है। उसे बालिग होने में अभी 6 महीने बचे हैं। लड़की की उम्र कम होने के कारण अपहरण का केस दर्ज किया गया। इसमें आरोपित के तौर पर लड़के के पिता का भी नाम दर्ज था।

चाकू लगने के बाद मृतक के भाई के बयान पर पूर्व में ही एफआईआर की गई थी। बताया जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह के बेटे का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। उसने मौका देखते ही उससे शादी कर ली है। लेकिन लड़की को बालिग होने में 6 महीने बाकी हैं।

इसमें बुधनगरा गांव के मणिशंकर सिंह समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। मामले में त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी दौरान अब बीरेंद्र सिंह की मौत हो गई है। इस संबंध में नानपुर थाना प्रभारी विजय कुमार राम ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर यह घटना हुई है। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

INPUT : DAINIK BHASKAR

Exit mobile version