Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में पूर्व सरपंच ने महिलाओं को डंडे से पीटा, गांव में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी में पूर्व सरपंच की गुंडई सामने आई है। पूर्व सरपंच ने लाठी-डंडों से बीच सड़क पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। एक अकेली महिला पर 5 लोग लाठी लेकर टूट पड़े। इस दौरान महिला की पिटाई होती रही लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना में 4 महिलाओं की हालत गंभीर हो गयी है जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। जिसे लेकर मारपीट की घटना हुई। जमीन मामले को लेकर पूर्व सरपंच उग्र हो गये और एक अकेली महिला पर चार-चार लोग लाठी डंडे लेकर पिटाई करने लगे। बीच सड़क पर बेरहमी से लोग महिलाओं को पीटते रहे। लेकिन किसी ने महिलाओं को बचाने की कोशिश नहीं की।

इस दौरान सभी लोग तमाशबीन बने रहे। घटना रेहाना सहित 4 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयी हैं जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिलाओं पर लाठी भांजने वाले पूर्व सरपंच का नाम सफीक मियां बताया जा रहा है जिसने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है।

लाठी-डंडे के साथ कई लोग महिला को पीटते रहे। तभी किसी ने महिला की पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। 

Input : First Bihar.

Exit mobile version