शिवहर जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष पद पर विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय निर्विरोध निर्वाचित हुए। डीएम सज्जन राजशेखर ने प्रमाण पत्र दिया।

इसके बाद विजय जुलूस निकाला गया। जीत के जश्न में लोगों ने हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग में महिला समेत तीन जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की स्थिति चिंताजनक होने के कारण मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि अध्यक्ष  विजय कुमार सिंह उर्फ छोटा विजय के विजय जुलूस में हर्ष फायरिंग होने से तीन लोगों की गोली लगी है।

गोलीबारी की सूचना पर पुलिस ने तुरंत घायलों को सदर अस्पताल में लिए भर्ती कराया। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया। शिवहर के एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष बनने के बाद विजय कुमार सिंह के जुलूस में फतेहपुर के पास फायरिंग की गई।

गोली लगने से फतहपुर निवासी रंभा देवी और उसकी नाती ओमप्रकाश घायल हैं। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, एसडीपीओ संजय कुमार पांडे पहुंच गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

Team.