प्रदेश में दो दिनों बाद मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है। पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बीते दो दिनों में अच्छी वर्षा हुई। वहीं, शनिवार को पटना व इसके आसपास सहित अन्य जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा को लेकर पूर्वानुमान है। वहीं, प्रदेश के तीन जिलों के पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून जैसलमेर, कोटा, गोपालपुर, पेंड्रारोड होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है, इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसून कमजोर हो गया है। 28 जुलाई से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले 24 घंटों में मानसून संबंधी गतिविधियों पर ब्रेक लगने से तापमान और उमस में वृद्धि के आसार हैं। वहीं, इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के शेखपुरा जिले में सर्वाधिक वर्षा 64.2 मिमी हुई, जबकि पटना में 19.6 मिमी। शनिवार को 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर प्रदेश का गर्म शहर रहा। वहीं, 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया।

दो जगहों को छोड़ शेष जिलों के तापमान में वृद्धि

रोहतास व सारण को छोड़ पटना समेत अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रोहतास का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 36.2 डिग्री, 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 33.4 डिग्री सारण का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मुजफ्फरपुर 33.4

औरंगाबाद 37.1

गया 36.0

पटना 35.4

भागलपुर 39.2

नवादा 35.7

नालंदा 34.8

बेगूसराय 36.1

दरभंगा 35.0

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

स्थान- वर्षा

पटना -19.6

शेखपुरा-64.2

औरंगाबाद के दाउद नगर -47.6

दरभंगा के हायाघाट -33

किशनगंज के गलगलिया-30

भागलपुर के बीहपुर -27.2

बक्सर के राजपुर -23

सीतामढ़ी के बैरगनिया -22.4

गया -22.4

जहानाबाद के घोसी -21.6

नालंदा के हरनौत -17.4

लखीसराय -17.2

(वर्षा मिमी में)