सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद किया गया है। घटना रुन्नीसैदपुर के मुख्य बाजार की है। मृतक रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी कृष्णनंदन कुमार की पत्नी रागनी देवी हैं।

जानकारी के अनुसार, रागनी की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। तीन बच्चे है। बच्चों में एक लड़की और दो लड़का है। रागनी के भाई, बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी विशाल कुमार ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है।

विशाल ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक था लेकिन पिछले दो-तीन महीनों से विवाद चल रहा था। उसके बहनोई द्वारा उसकी पत्नी पर ज्यादा पैसा खर्च करने को लेकर विवाद होता था। दरअसल, मृतका का पति किराना स्टोर का दुकान चलाता है।

विशाल ने बताया कि देर रात 12 बजे करीब उसके बहनोई द्वारा घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी घटनास्थल पहुंचे तो घर बंद पाया गया। खिड़की से झांक कर देखा तो रागनी का शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर बहला फुसलाकर रागनी के पति कृष्णनंदन को बुलाया गया। घर का दरवाजा खुलवाया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने कृष्णनंदन को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Team.