सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के रामभेलाही गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जला कर फरार हो गया। हालांकि परिजनों ने शव को जलते हुए देख कर आग को बुझा दिया और इसकी सूचना सीतामढ़ी एसपी की दी। एसपी ने थानाध्यक्ष को घटना स्थल जाने का निर्देश दिया, लेकिन 2 घंटे बीते जाने के बावजूद अब तक पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार सुरसंड थाना क्षेत्र के सहनियापट्टी के रहने वाले रामदरेश राय अपने पुत्री की वर्ष 2021 में परिहार थाना क्षेत्र के रामभेलाही गांव निवासी रामअशेष राय के पुत्र रामाकांत राय से शादी की थी। उसके एक 4 वर्षीय पुत्र भी है।

इसी दौरान गुरुवार को मृतका के पिता को ससुर ने फोन कर पति पत्नी के बीच हुई झगड़ा की सूचना दी। कहा कि आकर दोनों को समझा दें। इतने में जब करीब 12 बजे मृतका के परिजन गांव पहुंचे, तो सभी घर छोड़कर फरार थे। इसके बाद परिजनों द्वारा खोजबीन की गई।

काफी खोजबीन के बाद नदी किनारे एक शव को जलता देख आग को बुझा दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों को शक है कि आरोपियों ने शव को जला कर साक्ष्य छुपाने की कोशिश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि मृतका का पति किसी लड़की से प्रेम करता था।

सुबह में उस लड़की ने अपना हाथ काटकर पति के मोबाइल पर भेजा था। उस हाथ पर उसके पति का नाम लिखा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे जलाकर फरार हो गया। घटनास्थल पर पुलिस शाम 4.30 बजे तक नहीं पहुंची। परिजन पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Input : Dainik Bhaskar.