Site icon SITAMARHI LIVE

प्रेमी प्रेमिका थाने पहुंचकर सुनाई प्यार की कहानी, पुलिस ने कराई शादी

सोशल मीडिया पर दो साल पहले परवान चढ़ा प्यार रविवार को शादी के अंजाम तक पहुंच गया। अजब प्रेम की इस गजब कहानी में प्रेमी जोड़े ने प्रखंड परिसर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में सात फेरे लिए। पुलिसकर्मियों ने मिलकर लड़की को साड़ी, शृंगार प्रसाधन, सोने के मंगलसूत्र व अन्य उपहार भेंट किया। महिला सिपाहियों ने विवाह गीत गाए। इस तरह औराई के नयागांव का प्रेमी व मोतिहारी के नरहां गांव की प्रेमिका दांपत्य सूत्र में बंध गए।

इससे पहले लड़की औराई थाने पहुंची थी। उसने थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए दो साल पहले प्यार हुआ। लड़का मुंबई में रहता है। उसे मालूम हुआ है कि वह अपने गांव आया है। शादी के नाम पर समय टाल रहा है। पहले दोनों कभी नहीं मिले। इसपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों पक्षों से बात की। लड़के ने भी स्वीकार किया कि वे कभी नहीं मिले, पर प्यार करते हैं। जब परिवार के सामने कार्रवाई की बात कही तो दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। पुलिस की सूचना पर लड़की की मां एक चुनरी लेकर पहुंची तो थानाध्यक्ष ने दो हजार की साड़ी व शृंगार प्रसाधन व सोने का मंगलसूत्र दिया। फिर थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने साड़ी, कपड़े व बैग समेत सभी साधन देकर शादी कराई। इस दौरान अन्य लोगों ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया। लड़की की विदाई कराई गई।

input : hindustan

Exit mobile version