सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना बीते 10 नवंबर की बताई जा रही है। वहीं, रात्रि गश्ती में निकली पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था।

महिला का मायके बाजपट्टी थाना क्षेत्र में और उसका ससुराल परसौनी थाना क्षेत्र में है। महिला को ससुराल में ही गांव के संतोष साह नामक युवक ने बहलाफुसला कर शादी का वादा किया। महिला को उसके पति से ज्यादा खुश रखने का प्रलोभन दिया।

बीते सितंबर महीने में महिला जब अपने मायके गई तो आरोपी संतोष साह महिला को बहला कर अपने साथ सीतामढ़ी शहर ले आया। आरोप है कि शहर के एक कमरे में संतोष साह और उसके दोस्त गोलू साह ने रोज महिला से रेप किया और वीडियो बना लिया। मना करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

पीड़िता ने आवेदन में बताया कि 10 नवंबर को जब पीड़िता ने दुष्कर्म का विरोध किया तो उसे मारपीट कर राजोपट्टी के मेन रोड पर फेंक दिया जहां गश्ती दल ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने मेहसौल ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

Team.