उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गई है। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मुलायम सिंह यादव को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मुलायम सिंह यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं।

बता दें कि पेट दर्द और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत पर उन्हें पिछले दिनों लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तबीयत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने हाल ही में अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। आज एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें गरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।