Site icon SITAMARHI LIVE

वतन वापसी से पहले भावुक हुए पोलैंड के राजदूत, कहा- जहां भी जाउंगा भारत हमेशा दिल में रहेगा

भारत में पोलैंड के राजदूत के रूप में पांच साल से भी ज्यादा समय तक अपनी सेवाएं देने वाले एडम बुराकोव्स्की अब अपने देश लौटने को तैयार हैं। इस मौके पर प्रेस कांफ्रेस के दौरान जब उनसे भारत में बिताए गए उनके समय और अनुभवों के बारे में पूछा गया तो वे भावुक नजर आए।

इस दौरान हिंदी में बोलते हुए उन्होंने यहां के अपने अनुभवों को साझा किया। एडम बुराकोव्स्की ने कहा कि उन्होंने भारत में अपने जीवन का बेहतरीन समय गुजारा है। वे जहां भी जांएगे भारत उनके दिल में हमेशा रहेगा।

हिंदी में बोलते हुए भावुक हुए पोलैंड के राजदूत
पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने भारत में अपने कार्यकाल और यहां बिताए गए समय के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने हिंदी में बात करते हुए बताया कि उन्होंने पांच साल से ज्यादा समय दिल्ली में अपने परिवार के साथ बिताया है। यह समय उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने हिंदी में बोलते हुए कहा कि वे भारत में बिताए गए अपने समय को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने बताया कि उनके जीवन का एक बड़ा और महत्वपूर्ण समय यहां गुजरा। अपने परिवार के बारे में बोलते हुए पोलैंड के राजदूत ने आगे कहा कि उनके बच्चों की अब तक की आधी जिंदगी भारत में गुजरी है।


जहां भी जाउंगा भारत हमेशा साथ होगा- बुराकोव्स्की
इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, यहां के खान-पान, संगीत आदि के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति आगे भी पोलैंड और जहां भी वह जाएंगे उनके साथ रहेगी। इस दौरान उन्होने बताया कि वे दक्षिण अफ्रीका जाने वाले हैं। जहां भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। शिव शरण शुक्ला

Exit mobile version