dsitrict cort

कोर्ट के आदेश पर एसपी ने परिहार थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है परिहार थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पर हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आरोप में न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लिया था।

इसके बाद न्यायालय ने परिहार थानाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश एसपी को दिया। जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर मूसहरनिया निवासी राजीव कुमार के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। इसमें राजीव कुमार ने उच्च न्यायालय से जमानत लिया था।

इसके बावजूद 11 मार्च को परिहार थानेदार पंकज कुमार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में राजीव कुमार ने न्यायालय में उच्च न्यायालय से मिली जमानत प्रस्तुत की थी। परिहार थानाध्यक्ष पर वारंट दिखाने के बावजूद गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप लगाया था।

Input : Hindustan.