रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों को एक अच्छी खबर दी है। होली के पहले रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों में आरक्षण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। यानी कि अब आप इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर सकेंगे। पूर्व मध्य रेल ने खुद इसकी जानकारी दी है। ऐसे में होली के अवसर पर बिहार आने वाले यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी। शांति विहार से वापस अलग-अलग शहरों में जाने वाले लोग भी बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर सकेंगे।

1.) गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली- बरौनी और 04061 बरौनी- दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार डब्बे अनारक्षित रहेंगे।

2.) गाड़ी संख्या 04078 अमृतसर- बनमनखी और 04077 बनमनखी -अमृतसर में सभी 17 डब्बे सामान्य श्रेणी के अनारक्षित रहेंगे

3.) गाड़ी संख्या 04048 आनंद विहार टर्मिनल- मुजफ्फरपुर और 04047 मुजफ्फरपुर -आनंद विहार टर्मिनल में सामान्य श्रेणी के 8 डब्बे अनारक्षित रहेंगे।

4.) गाड़ी संख्या 04412 आनंद विहार टर्मिनल- सहरसा और 04411 सहरसा -आनंद विहार टर्मिनल
होली स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दो डब्बे अनारक्षित रहेंगे।

5.) गाड़ी संख्या 04060 आनंद विहार टर्मिनल- जयनगर और 04059 जयनगर -आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 8 डब्बे अनारक्षित रहेंगे।

6.) गाड़ी संख्या 04070 आनंद विहार टर्मिनल- सीतामढ़ी और 04069 सीतामढ़ी -आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के सभी 16 डब्बे अनारक्षित रहेंगे।

7.) गाड़ी संख्या 04068 नई दिल्ली- दरभंगा होली स्पेशल और 04067 दरभंगा नई दिल्ली ट्रेन में सामान्य श्रेणी के सभी 16 डब्बे अनारक्षित रहेंगे। यानी कि इस ट्रेन में बिना रिजर्वेशन के यात्रा की जा सकेगी।