इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय से आ रही है जहां सीसीटीवी कैमरे में गड़बड़ी के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर तुरंत एसपी मनोज तिवारी, डीएसपी, डुमरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ कोर्ट पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे के केबल से छेड़छाड़ की गई थी जिस कारण कोर्ट के कई कैमरे काम नहीं कर रहे थे। सोमवार को कोर्ट कर्मी आये तो उनकी नजर गई। केबल से छेड़छाड़ की आशंका पर सूचना पुलिस को दी गई। सीसीटीवी से छेड़छाड़ किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही हैं।

हालांकि समय रहते इसे दुरुस्त कर लिया गया है। समाचार संकलन तक सभी सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं। वही, कोर्ट में छानबीन करने के दोपहर बाद एसपी समेत आला अधिकारी चले गए। कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया गया है।

पुलिस सभी एंगल से तहकीकात कर रही है। बताते चलें कि अगस्त 2018 में कुख्यात संतोष झा की इसी कोर्ट परिसर में ही गोली मारकर हत्या की गई थी। करीब 20 राउंड फायरिंग में कोर्ट का एक चपरासी भी घायल हुआ था।

Team.