file photo

सीतामढ़ी शहर के खेमका कॉलोनी में स्थित श्री श्याम मन्दिर परिसर में श्री श्याम मन्दिर की संचालन समिति श्री श्याम मित्र मण्डल की एक बैठक हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव और 3 से 5 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय वार्षिक कार्यक्रम फाल्गुनोत्सव पर चर्चा हुई।

नए पदाधिकारियों के रूप में सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेश कुमार गोयनका, उपाध्यक्ष राजकुमार खेमका, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुन्दरका, सचिव प्रदीप परशुरामपुरिया, सह सचिव अतुल सुरेका, कोषाध्यक्ष प्रमोद सराफ, सह कोषाध्यक्ष अशोक सोनी को बनाया गया।

इसके अलावा संचालन समिति श्री श्याम मित्र मण्डल के सभी सदस्य कार्यसमिति के सदस्य होंगे। वहीं फाल्गुनोत्सव 2023 पर चर्चा में तय हुआ कि परम्परा अनुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रमुख तौर पर निशान यात्रा, सामूहिक प्रसाद, ज्योत व भजन कीर्तन, महिलाओं की होली आदि होंगे।

मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुन्दरका ने बताया कि तैयारियों और कार्यक्रमों के प्रभार सौंपने हेतु पुनः जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान जनार्दन प्रसाद भरतिया, रवि ढ़नढ़निया, श्रवण जीवराजका, विशाल अग्रवाल, अजीत गर्ग, बसन्त कुमार, विकास कुमार हिसारिया, जयप्रकाश शर्मा, सन्तोष माखड़िया, पंकज हिसारिया, घनश्याम व्यास, पंकज मस्करा, आशुतोष कुमार, डॉo विजय सराफ, आशीष अग्रवाल, हरिओम शर्मा, सुरेश कुमार लच्छीरामका आदि सदस्यों ने अपनी राय रखी।

Team.