Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में पुलिस की पहल पर हुई शादी, बीती रात कहासुनी पर बेरंग लौटी थी बारात

सीतामढ़ी शहर से सटे भासर मछहा गांव में बीती रात शादी के लिए आई बारात बिना दुल्हन के बेरंग लौट गई। कुछ बारातियों व ग्रामीणों के बीच फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से कहासुनी हुई जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

लड़की पक्ष के लोगों ने जब संपर्क साधा तो लड़के पक्ष के लोगों ने अन्य दिन शुभ मुहूर्त में शादी करने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक इसी बीच मंगलवार को लड़का पक्ष थाने में पहुंचकर प्राथमिकी के लिए आवेदन देने आया। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई जिसके बाद मामला बिगड़ गया।

लड़की पक्ष के दबाव के बाद लड़का पक्ष से लोग राजी हुए और नगर थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में ही शादी संपन्न हुई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की पहल पर ही शादी हुई है। हालांकि इस मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

Input : Himanshu Jha.

Exit mobile version