सीतामढ़ी जिले में बीते 10 दिनों से दहशत मचाए बाघ को ढूंढने के लिए वन विभाग की टीम नाकाफी साबित हो रही है। पहले दो महिलाओं को बाघ ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया फिर इसके बाद दो घोड़ों की जान ली। अब बाघ ने तीसरा अटैक भी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक खरका पूर्वी सरेह में मलंग स्थान के पास गुरुवार की रात बाघ ने एक जंगली सूअर को निशाना बनाया। बाघ ने इस सूअर को मार डाला। पिछले 5 जनवरी के बाद बाघ का यह तीसरा हमला सामने आया है। दो दिन पूर्व ही दो घोड़ों को उसने निवाला बना लिया था, अगले दिन ही वहां से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर यह तीसरा हमला बोला है।

इन घटनाओं से स्पष्ट है कि बाद एक जगह स्थिर नहीं है। खड़का में हुई घटना के बाद से रीगा, बथनाहा, परसौनी के बाद अब शहर में भय एवं दहशत का माहौल है। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने जंगली सूअर को मृत देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह बात तो जंगल में आग की तरह चारों तरफ फैल गई।

स्थानीय संवाददाता के मुताबिक सूअर के शरीर पर तीन नुकीले दांत के निशान पाए गए हैं। देखने से यही प्रतीत होता है कि बाघ ने सूअर पर हमला किया है। लोगों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम तुरंत वहां पहुंच गई। इन सब के बावजूद बीते 8 दिनों में वन विभाग की टीम बाघ को नहीं पकड़ सकी है।

Team.