सीतामढ़ी नगर निगम के चुनाव की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। डुमरा स्थित एम.पी. हाई स्कूल में मतगणना केंद्र बनाया गया है जहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेयर, डिप्टी मेयर और सभी 46 वार्डों के परिणाम एक-एक कर घोषित किया जा रहा है।

सीतामढ़ी नगर निगम में मेयर पद के लिए ताजा अपडेट में विशाल को 10058, सुबंश राय को 7147, रौनक जहां परवेज को 5780 मत प्राप्त हुए है। उपमेयर में आशुतोष कुमार यादव को 4583, निर्मल व्याहुत को 3413 मत प्राप्त हुआ है। आगे अभी गिनती जारी है।

सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड 1 से राजदेव साह, वार्ड 2 से शत्रुध्न कुमार, वार्ड 3 से शबनम अंसारी, वार्ड 4 अंशुल प्रकाश, वार्ड 5 से युसुफ अंसारी, वार्ड 6 से सुधीर कुमार, वार्ड 7 से सुशीला देवी, वार्ड 8 से ललन प्रसाद, वार्ड 9 से सीमा देवी चुनाव में विजयी घोषित हुए है।

वार्ड 10 से रानी देवी, वार्ड 11 से अमृतेश मिश्रा, वार्ड 12 से गीता देवी, वार्ड 13 मौसम आफरीन, वार्ड 14 से लक्ष्मी देवी, वार्ड 15 से सलोनी देवी, वार्ड 16 से अमरेंद्र पासवान उर्फ गुड्डू पासवान, वार्ड 17 से मंजू देवी, वार्ड 18 से श्याम बाबू महतो विजयी घोषित हुई है।

वार्ड 19 से सुरेंद्र प्रसाद, वार्ड 20 से अशोक प्रसाद यादव, वार्ड 21 से बबिता कुमारी, वार्ड 22 से बिंदु सिंह, वार्ड 23 से अमरेंद्र सिंह, वार्ड 25 से अरविंद कुमार, वार्ड 24 से रवि कुमार, वार्ड 26 तबस्सुम खातून, वार्ड 28 से अतुल्ला रहमानी, वार्ड 29 से चंदा देवी, वार्ड 31 से सीमांत शेखर, वार्ड 35 से पूनम कुमारी विजयी हुए है। चुनाव परिणाम सबसे तेज आप सीतामढ़ी लाइव पर देख सकते हैं। ताजा अपडेट देखने के लिए इस पेज को बार-बार रिफ्रेश करते रहें।

गौरतलब है किस शहर की जनता पहली बार अपने मेयर और उप मेयर का चुनाव कर रही है। शहर में मेयर के 30 जबकि उप मेयर के 33 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। मतगणना केंद्र पर सुबह से ही प्रत्याशियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Team.