Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में बच्चे को अकेला छोड़ प्रेमी के साथ बुलेट से भागी महिला

सीतामढ़ी में एक महिला अपने 9 महीने की मासूम बच्ची को घर में अकेले छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। उक्त घटना बीते 1 जून का ही है। महिला के ससुर के द्वारा नगर थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में महिला के ससुर संजय प्रसाद ने बताया कि उनके घर रीगा रोड वार्ड नंबर-1 से 1 जून की रात करीब 11:00 बजे सभी खाना पीना खाकर सोने चले गए थे। इसका फायदा उठाते हुए महिला ने अपने 9 महीने के बच्चे को अकेले कमरे में छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

घटना का पता तब चला जब बच्चा अचानक रोने लगा तब महिला के ससुर ने कमरे में जाकर देखा तो बच्चा रो रहा था। उसकी बहू नहीं थी, काफी खोजबीन करने के बाद बाहर देखा गया। बाहर निकलने पर देखा कि आरोपी के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रही थी।

इसके बाद महिला के ससुर ने अपने समधी को घटना की जानकारी दी। कल होकर आरोपी के घर दोनों समधी महिला को लाने के उद्देश्य से पहुंचे। जहां आरोपी के पिता से घटना की शिकायत की।

इसी बात को लेकर आरोपी के परिजन महिला के पिता गौरीशंकर साह के साथ गाली-गलौज करने लगे। जान मारने की धमकी दी। इसके बाद गांव स्तर पर पंचायती भी कराया गया। लेकिन महिला वापस आने को तैयार नहीं हुई।

अंत में महिला के ससुर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। इसमें रीगा थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी कन्हैया सिंह, सुनील सिंह, प्रिंस राज और अंशु कुमार को आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है।

Exit mobile version