अगस्त का महीना वेकेशन का महीना माना जाता है। इस महीने में कई छुटियां पड़ती हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस भी सोमवार को है। इसके लिए वीकेंड मिलाकर 3 दिनों के लिए वेकेशन पर जा सकते हैं। इसके अलावा, कई अन्य छुटियां भी अगस्त में पड़ने वाली है। हालांकि, वेकेशन डेस्टिनेशन को लेकर दुविधा बनी रहती है। अगर आप भी डेस्टिनेशन को लेकर असमंजस में हैं, तो अगस्त के महीने में इन खूबसूरत जगहों की प्लानिंग कर सकते हैं। इनमें कुछ जगहों पर बारिश बहुत कम होती है। इससे वेकेशन सेलिब्रेशन में कोई बाधा नहीं आएगी। आइए, इन जगहों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

स्पीति घाटी

मौसम विभाग की मानें तो मानसून सीजन में भी स्पीति घाटी में बारिश बहुत कम होती है। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना रहता है। अन्य मौसम में भी बड़ी संख्या में पर्यटक स्पीति घाटी घूमने आते हैं। इसके अलावा, भीड़ कम होने की वजह से स्पीति घाटी का वातावरण बेहद शांत रहता है। आप अपने दोस्त और परिवार वालों के साथ वेकेशन पर स्पीति घाटी जा सकते हैं।

गोवा

मानसून सीजन में घूमने के लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन है। दूधसागर की खूबसूरती देखने के लिए अगस्त का महीना अनुकूल है। पणजी से दूधसागर की दूरी महज 60 किलोमीटर है। यह गोवा और कर्नाटक के बॉर्डर पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 310 मीटर है। इसके अलावा, गोवा में घूमने के लिए पालोलेम बीच, अंजुना बीच, सिंकेरियन बीच और बागाटोर बीच पर जा सकते हैं। वहीं, देवी देवताओं के दर्शन के लिए सप्तकेटेश्‍वर, परनेम भगवती मंदिर, महालक्ष्मी, श्री कामाक्षी, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी आदि मंदिरों की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

माउंट आबू

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो अगस्त के महीने में निकटतम वेकेशन के लिए माउंट आबू जा सकते हैं। राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू स्थित है। इतिहासकारों की मानें तो यह अरावली पहाड़ियों पर बसा एक हिल स्टेशन है। इसकी सबसे ऊंची चोटी 5,650 फीट है। माउंट आबू के पास में दिलवाड़ा मंदिर है, जो वास्तुकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, माउंट आबू में घूमने के लिए नक्की झील और माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य हैं।