RWD के इंजीनियर विनोद राय पर समस्तीपुर में नया मामला सामने आया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आर्थिक एवं साइबर अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आय से…

करोड़ों के नोट जलाने और भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाने वाले आरडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय की मुश्किलें बढ़ती जही जा रही हैं। विनोद राय के ठिकानों पर फिर छापेमारी की जा रही है। धनकुबेर विनोद राय पर समस्तीपुर में नया मामला सामने आया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आर्थिक एवं साइबर अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। ताजा मामला आय के 3 करोड़ 38 लाख की अवैध संपत्ति का है।
विनोद राय पर 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाने का आरोप पहले से हैं। गुरुवार को समस्तीपुर के अलावे पटना और सीतामढ़ी में भी कार्रवाई चल रही है। पिछले दिनों जब जांच एजेंसी इनके पटना आवास पर कार्रवाई करने पहुंची तो पत्नी और विनोद राय ने मिलकर करोड़ों के नोट जलाकर नाला में बहा दिए। इस आरोप में इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के आदर्श नगर, पटना के अगमकुआं और सीतामढ़ी में एक स्थान पर छापेमारी की चल रही है। ताजा मामले में उनके खिलाफ आय से तीन करोड़ 38 लाख अधिक संपत्ति का आरोप है। इस मामले में ईओयू में कांड संख्या-24/2025 दिनांक 10.09.2025 भी दर्ज है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त संपत्ति के सबूत मिले हैं।