Mon. Aug 4th, 2025

सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों चाकू के बल पर विधवा महिला को घर से उठा ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भौरों कोठी गांव निवासी मसीर के रूप में की गई। हालांकि, दूसरा आरोपित अब भी फरार है। इसकी जानकारी नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की रात दो बदमाश चाकू के बल पर विधवा महिला को घर से उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला अपने घर में सोई हुई थी।

उसी वक्त दो युवक मसीर व छोटे कद्दू के बहाने उसके घर में घुस गया। घर में घुसकर चाकू के बल पर मसीर ने जबरन उसे गोद में उठाकर घर के बगल के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

दुष्कर्म के बाद सरेह में ही महिला को छोड़कर दोनों फरार हो गया। महिला जैसे-तैसे घर आई और अगले दिन सुबह में इसकी जानकारी गांव वालों को दी। इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी।

फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। वहीं दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। जल्द हीं उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By RIYA