कन्हौली थाना क्षेत्र में एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध हथियार के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशनपुर आधार चौक के पास एक कार को रूकने का इशारा किया गया। कार चालक व उसपर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

लेकिन पुलिस ने उसे तत्परता के साथ पकड़ लिया। जांच के दौरान कार से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तलवार आदि बरामद किया गया। पकड़ाए गए व्यक्ति की पहचान आशिक शेख, पिंटू मंडल, सतन कुमार, आनंद मोहन कुमार, मोमताज अंसारी, रब्बानी अंसारी, दिलशाद शेख, अरविंद कुमार व प्रवीण कुमार के रूप में की गयी। पुलिस पूछताछ कर गिरफ्तार के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
