Site icon SITAMARHI LIVE

बिहार के उद्योग मंत्री ने अजान के बारे में कही यह बड़ी बात, बोले-हम शाहनवाज हैं दगाबाज नहीं

बिहार सरकार उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन का सन्हौला में पहली बार आगमन पर सन्हौला बाजार से सटे बेलगडिय़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों और मंत्री जी का कार्यकर्ताओं ने बुके देकर भव्य स्वागत किया।

संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हम शहनवाज हैं, दगाबाज नहीं; जो आदमी 29 साल की उम्र में भारत सरकार का मंत्री बन गया, जो 32 साल में हिंदुस्‍तान में सबसे कम उम्र का कैबिनेट मंत्री बन गया, जो आदमी तीन बार मेंबर आफ पार्लियामेंट रहा, बिहार का उद्योग मंत्री रह गया, अब अल्लाह से कुछ भी न मिले इसके लिए जितना भी शुक्रिया करें कम होगा।

आज तक हमने गरीबों के हित में कार्य किये हैं। कार्यक्रम मे कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन यादव, भागलपुर के पूर्व उप महपौर डॉ प्रीति शेखर, भाजपा मंडल पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंश सिंह मीणा, सन्हौला के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सह महिला मोर्चा प्रदेश नेत्री माला सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार दुबे, मु. तौकीर आलम, बड़ी नाकी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मु. मुस्तकीम, आलोक सिंह बंटू, खोखा साह, मो नबाब, सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्हौला प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने किया, कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष डा. मोहिबुल्ला ने किया।

Exit mobile version