Site icon SITAMARHI LIVE

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के रिश्तेदार नवीन झा हत्याकांड का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

शिवहर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती के नेतृत्व में अंबा ओझा टोला में नवीन कुमार झा को गोली मारकर हत्या कर देने की घटित घटना का उद्भभेदन कर लिया है। तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि पिपराही थाना क्षेत्र की अंबा ओझा टोला निवासी को 11 नवम्वर को लगभग 7:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा अंबा ओझा टोला निवासी नवीन कुमार झा को गोली मारकर घायल कर दिया था बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।

इस कांड का सफल उद्भभेदन एवं अपराध कर्मी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा सूचना संग्रह एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों को चिन्हित करते हुए सीतामढ़ी-शिवहर के कई स्थानों पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त तीन अपराधी कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार की पहचान पुरनहिया थाना निवासी संजय सिंह के पुत्र प्रिंस, तरियानी थाना क्षेत्र के मोहारी निवासी जय नारायण सिंह के पुत्र अनिल सिंह और औरा गांव निवासी स्वर्गीय राम प्यारे सिंह के पुत्र रमेश सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के प्रिंस सिंह का अपराधिक इतिहास भी है।

इस दौरान पुलिस ने 11 नवंबर 2021 को घटनास्थल से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोखा, एक मैगजीन को भी बरामद किया गया था।

इनपुट : संजय गुप्ता (स्थानीय संवाददाता)

Exit mobile version