Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ायी परेशानी, 40 डिग्री तक पहुंचा पारा

जिले में रविवार को दोपहर में देह को झुलसा देने वाली हवा चली। तेज धूप व भीषण गर्मी ने राहगीरों के साथ घर में रहने वाले लोगों की भी परेशानी बढ़ा दी। सड़क पर सफर करने वाले लोग गर्म हवा के थपेड़ों से झुलसते रहे। वहीं, घर में रह रहे लोगों को उमस वाली गर्मी ने परेशान किया। जानकारी के अनुसार, जिले में रविवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया।

वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहा। वायुमंडल में आद्रता 20 प्रतिशत तक रही। इसके कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई। इस बीच 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही।

अगले दो दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। हालांकि दो दिन पूर्व आंधी-पानी के बाद गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी।

Exit mobile version