Site icon SITAMARHI LIVE

पूरे बिहार-झारखंड में ठप हुआ जियो का नेटवर्क, ट्विटर पर आ गई शिकायतों की बाढ़

नई दिल्ली: रिलायंस जियो के बिहार और झारखंड के ग्राहकों को काफी दिक्कतों (Reliance Jio Network Down) का सामना करना पड़ा। पूरे बिहार और झारखंड में जियो का नेटवर्क करीब आधे घंटे के लिए ठप हो गया। जब लोगों को दिक्कत हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत जियो केयर के ट्विटर हैंडल पर की। देखते ही देखते ट्विटर पर शिकायतों की बाढ़ जैसी आ गई। हालांकि, आधे घंटे बाद सब कुछ फिर से सामान्य हो गया और नेटवर्क एक बार फिर से काम करने लगा।

जियो का नेटवर्क ठप होने के लोगों को कितनी परेशानी हुई ये ट्विटर पर साफ देखा जा सकता है। जियो केयर ने भी ट्विटर के जरिए सभी ग्राहकों को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। समस्या को अच्छे से समझने के लिए कुछ ग्राहकों से जियो केयर ने और अधिक जानकारी भी मांगी।

बिहार-झारखंड के लोगों में इस बात को लेकर भी कनफ्यूजन हो गया कि यह सिर्फ उन्हीं की इलाके में हो रहा है या बाकी लोगों को भी ऐसी दिक्कत आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि उनके इलाके में बहुत देर से जियो डाउन है। वह पूछ रहे थे कि क्या यह सिर्फ रांची में है या फिर झारखंड, बिहार आदि में ऐसा ही है।

भुबनेश्वर से भी एक यूजर ने लिखा कि उनके इलाके में भी जियो का नेटवर्क नहीं आ रहा है। उन्होंने लिखा कि वह करीब 1 घंटे से इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं। कुछ यूजर को इस बात की भी आशंका जताने लगे कि पूरे देश में जियो के नेटवर्क नहीं आ रहे हैं।

जब इस समस्या को लेकर रिलायंस जियो के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने एनबीटी को बताया कि बिहार और आस-पास के इलाकों में यह दिक्कत आई। हालांकि, अधिकारियों ने झारखंड में जियो नेटवर्क के डाउन होने की बात को गलत करार दिया है।

Exit mobile version