रिलायंस जिलो के प्लान 1 दिसंबर से महंगे हो गए हैं। कंपनी के रीचार्ज कीमतों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं जियो कुछ नए रीचार्ज प्लान भी लेकर आया है। टेलीकॉम कंपनी ने 75 रुपए का सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खासतौर पर जियो फोन यूजर्स के लिए है। बता दें कंपनी ने पुराने 75 रुपए वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 91 रुपए कर दी है। आइए जानते हैं दोनों सस्ते प्लान के बारे में।

रिलायंस जियो ने 75 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया है। इसकी वैलिडिटी 23 दिन है। इसमें हर दिन 100MB के साथ 200MB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

जियो का पहले जो प्लान 75 रुपए में आता था। उसकी कीमत बढ़कर 91 रुपए हो गई है। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 एसएमएस मिलते हैं। वहीं ग्राहकों को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।

वहीं रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को रिचार्ज पर 20% तक कैशबैक दे रही है। यह ऑफर 719 रुपए, 666 रुपए और 299 रुपए के प्लान में वैलिड है। आइए देखते हैं जियो के अन्य प्रीपेड पैक्स की कीमत कितनी है।