Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में युवक की हत्या, बांसवारी से शव बरामद

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के सेनुरिया गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। अशोगी रिंग बांध से सटे बांसवारी में उसका शव फेंक दिया था।

मृतक के शरीर पर केमिकल छिड़कने से जलने का निशान पाया गया है। उसके बदन की चमड़ी उखड़ गई थी। शव की बरामदगी से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के अशोगी वार्ड नंबर-5 निवासी नथुनी सिंह के पुत्र बिरजू कुमार (36) के रूप में की गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा पहुंच गए। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। बिरजू के छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। इस घटना से इलाके में गम व गुस्से का माहौल है।

Team.

Exit mobile version