Site icon SITAMARHI LIVE

सीतामढ़ी में सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारी पूरी

मुख्यमंत्री नीतीश के आगमन को लेकर हेलीपेड के अलावे पूर्व सांसद के घर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यबस्था की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों, दंडाधिकारियों के अलावे भारी संख्या में पुलिस के जवानों को लगाया गया है। सीएम के आगमन को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार से हीं सभी तैयारी में जुट गए। आला अधिकारियों के अलावे अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। पुलिस प्रशासन के द्वारा आयोजन से जुड़े लोगों को भी कई दिशा निर्देश दिया गया है।

एसपी ने सुरक्षा का जायजा लियाः ने पुपरी। दिवंगत पूर्व सांसद नवल किशोर राय के पैतृक गांव पुपरी के चैनपुरा गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर एसपी हर किशोर राय ने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

एसपी ने हैलीपेड का निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण के दौरान डीएसपी विनोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर शशि भूषण सिंह, थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, एसआई राजकुमार गौतम आदि थे।

Exit mobile version